मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

कौन है Prashant Kishor, यूएन की नौकरी छोड़कर राजनीति में कैसे आए-जाने पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
in राजनीति Politics
A A
कौन है Prashant Kishor, यूएन की नौकरी छोड़कर राजनीति में कैसे आए-जाने पूरी कहानी
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Prashant Kishor: बिहार की राजनीति में लंबे समय तक चुनावी रणनीतिकार के रूप में सक्रिय रहे प्रशांत किशोर ने आखिरकार अपनी पहली चुनावी परीक्षा भी पास कर ली। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के मजबूत गढ़ को चुनौती देते हुए जीत हासिल की। यह सीट लंबे समय तक भाजपा के कब्जे में रही थी और पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। प्रशांत किशोर की यह पहली चुनावी जीत है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनसुराज ने बड़ी संख्या में उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनकी पार्टी कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी। इस बार उन्होंने खुद मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता की परीक्षा दी और सफल रहे।

बिहार के रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ था जन्म

प्रशांत किशोर का जन्म 20 मार्च 1977 को बिहार के रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ। उनके पिता श्रीकांत पांडेय सरकारी चिकित्सक थे। बाद में उनका परिवार बाद में बक्सर आ गया, जहां उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। उन्होंने बक्सर के एमपी हाईस्कूल से दसवीं और पटना साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से बीबीए किया। बाद में हैदराबाद से हेल्थ केयर मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े। करीब आठ वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करते हुए उन्होंने भारत के अलावा अन्य देशों में भी स्वास्थ्य परियोजनाओं पर कार्य किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉ. जाह्नवी दास से हुई, जिनसे बाद में उन्होंने विवाह किया। उनका एक बेटा है।

2011 में उन्होंने चुनावी रणनीति के क्षेत्र में कदम रखा

वर्ष 2011 में उन्होंने चुनावी रणनीति के क्षेत्र में कदम रखा। गुजरात में भाजपा के चुनाव अभियान से जुड़ने के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के अभियान की रणनीति से उनका नाम व्यापक चर्चा में आया। इसके बाद उन्होंने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) की स्थापना की और देश के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति तैयार की। उन्होंने भाजपा, जेडीयू, राजद, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, डीएमके और वाईएसआर कांग्रेस सहित कई दलों के साथ काम किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बूथ प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और मतदाताओं तक सीधी पहुंच उनकी रणनीति की प्रमुख विशेषताएं रही हैं।

जेडीयू ने पार्टी से निष्कासित किया तो बना ली नई पार्टी

16 सितंबर 2018 को प्रशांत किशोर जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए। एक महीने के भीतर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन 2020 में मतभेदों के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बिहार में जनसुराज अभियान शुरू किया। राज्यभर की पदयात्रा के बाद 2024 में जनसुराज को राजनीतिक दल का स्वरूप दिया गया। उनका कहना रहा है कि बिहार की राजनीति को जातीय समीकरणों से आगे बढ़ाकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुशासन जैसे मुद्दों पर केंद्रित किया जाना चाहिए।

प्रशांत किशोर के नाम करीब 96 करोड़ रुपये की संपत्ति

चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संयुक्त घोषित संपत्ति लगभग 198 करोड़ रुपये है। इसमें प्रशांत किशोर के नाम करीब 96 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास के नाम लगभग 102 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। हलफनामे में उन पर बैंक ऋण का भी उल्लेख है। Read More- Big Breaking : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, 30 साल बाद बीजेपी का किला ढहा

जाति को आधार बनाकर समर्थन मांगने के पक्षधर नहीं हैं प्रशांत किशोर

जातीय पहचान को लेकर प्रशांत किशोर सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, लेकिन राजनीति में जाति को आधार बनाकर समर्थन मांगने के पक्षधर नहीं हैं। उनका दावा है कि उनकी राजनीति का केंद्र विकास और बेहतर शासन है। Read More- कोडरमा में IB और पुलिस की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 लोग हिरासत में बांकीपुर उपचुनाव की जीत ने प्रशांत किशोर को केवल चुनावी रणनीतिकार नहीं, बल्कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में भी स्थापित कर दिया है। अब उनकी अगली चुनौती अपनी राजनीतिक सोच को जमीनी स्तर पर लागू करने और बिहार की राजनीति में जनसुराज को मजबूत संगठन के रूप में स्थापित करने की होगी।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत-सीबीआई जांच की मांग
    भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत-सीबीआई जांच की मांग
  • बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को पत्र लिखकर सीआईडी जांच पर उठाए सवाल
    बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को पत्र लिखकर सीआईडी जांच पर उठाए सवाल
  • आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी समेत प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात
    आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी समेत प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात
च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

📌 यह भी पढ़ें:
  • 25 बच्चों का कोच्चि में होगा मुफ्त हृदय उपचार, सरकार देगी 10 लाख तक का खर्च
  • MMDR विवाद पर आदित्य साहू का हमला, JMM-कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप
  • MMDR संशोधन के खिलाफ 26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च, केशव महतो कमलेश ने बताई रणनीति

Table of Contents

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Toggle
    • बिहार के रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ था जन्म
  • 2011 में उन्होंने चुनावी रणनीति के क्षेत्र में कदम रखा
    • जेडीयू ने पार्टी से निष्कासित किया तो बना ली नई पार्टी
    • प्रशांत किशोर के नाम करीब 96 करोड़ रुपये की संपत्ति
    • जाति को आधार बनाकर समर्थन मांगने के पक्षधर नहीं हैं प्रशांत किशोर
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

25 बच्चों का कोच्चि में होगा मुफ्त हृदय उपचार, सरकार देगी 10 लाख तक का खर्च
राजनीति Politics

25 बच्चों का कोच्चि में होगा मुफ्त हृदय उपचार, सरकार देगी 10 लाख तक का खर्च

सितम्बर 21, 2026
MMDR विवाद पर आदित्य साहू का हमला, JMM-कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप
राजनीति Politics

MMDR विवाद पर आदित्य साहू का हमला, JMM-कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

सितम्बर 21, 2026
MMDR संशोधन के खिलाफ 26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च, केशव महतो कमलेश ने बताई रणनीति
राजनीति Politics

MMDR संशोधन के खिलाफ 26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च, केशव महतो कमलेश ने बताई रणनीति

सितम्बर 21, 2026
Next Post
JPSC और JSSC भर्ती विवाद पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, CBI जांच की उठाई मांग

JPSC और JSSC भर्ती विवाद पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, CBI जांच की उठाई मांग

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी हार के बाद कांग्रेस ने कसा तंज

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी हार के बाद कांग्रेस ने कसा तंज

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update 22 September 2026 heavy rain alert

22 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम? जानें रांची से जमशेदपुर तक मौसम का हाल

सितम्बर 22, 2026

22 सितंबर 2026 राशिफल: मेष को नए काम में सफलता, सिंह को मिलेगा मेहनत का फल

ब्रेजा कार और टोटो की भीषण टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल

प्रिंस खान के भाई गॉडविन खान की जमानत खारिज, इकबाल हत्याकांड में है आरोपी

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, चार्ज फ्रेम होने तक हर तारीख पर कोर्ट में रहना होगा मौजूद

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra