Ranchi : राजधानी रांची के चान्हों थाना क्षेत्र के बढ़ईया गांव में सात महीने पहले अपने पति की हत्या की साजिश रचने वाली चंपा उरांव नामक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार चंपा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को उस अर्धनिर्मित कुंए का भी पता बता दिया है, जिसमें अपने पति को हत्या करने के बाद दफन किया था।
Read More-वीवो का 200MP कैमरे वाला ये फोन नहीं लिया तो पछताओगे, कीमत मात्र इतनी…
बुधवार को थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को निकालने के लिए खुदाई प्रारंभ किया गया है, लेकिन मिट्टी गिला होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है। आज फिर से शव निकालने के लिए खुदाई किया जाएगा।
महिला के साथ शादी कर उसी के घर में रहता था मृतक
बताया का रहा है की मूलरूप से यूपी के बनारस के रहने वाले रामबली यादव पिछले कुछ वर्षों से बढ़ईया गांव की रहने वाली चम्पा उरांव के साथ शादी कर उसी के घर में रह रहा था। इस बीच किसी जमीन के विवाद को लेकर चंपा देवी पांच छ अपराधियों की मदद से इसी साल 10 मार्च को अपने पति रामबली यादव की हत्या कर दी और घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक अर्धनिर्मित कुंए में दफना दिया था।
Read More-एसएससी सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा में परीक्षा केंद्र संचालक गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








