Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है जहां डायन बिसाही के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर शव को शव को पहाड़ी इलाके में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पूरा मामला खरसांवा थाना क्षेत्र के रायजामा गांव का बताया जा रहा है।
दो आरोपी गिरफ्तार, डायन बिसाही में की थी हत्या
मृत महिला की पहचान गुरुवारी सरदार के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मामले में पुलिस ने पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सोमा सरदार और गुरुवा सरदार को गिरफ्तार किया है।
Read More-घाटशिला उपचुनाव में EVM के साथ फोटो खींचना पड़ा भारी, दो पर केस दर्ज
31 अक्टूबर से लापता थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला 31 अक्टूबर से लापता थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों के परिवार में लगातार बीमारी फैल रही थी जिसके बाद परिजनों ने इसका कारण गुरुवारी सरदार को माना।
परिजनों को शक था कि गुरुवारी सरदार डायन बिसाही का काम करती है। डायन बिसाही के कारण ही उनके घर में बीमारी तेजी से फैल रही है। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने गुरुवारी की हत्या कर डाली और फिर शव को गोवरगोटा पहाड़ी के पास दफना दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









