Hazaribagh: हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के सिजुआ स्थित बिरहोर टांडा में आधी रात के बाद हुई एक हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील बिरहोर के रुप में हुई है जो कि टांडा का ही निवासी था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान विजय बिरहोर ने सुनील बिरहोर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विजय बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण और वारदात में इस्तेमाल किए गए तरीके की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.