Ramgarh: रामगढ़ में एक युवक का खून से सना हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक की चाकू से वार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है जो झंडा चौक कुम्हार टोली का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पूरा मामला न्यू बगिया स्थित दामोदर नदी रोड की बताई जा रही है।
मंगलवार शाम 7 बजे से लापता था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक सुमित अग्रवाल मंगलवार शाम करीब 7 बजे से लापता था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन मोबाइल फोन बंद होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी दौरान बुधवार सुबह सड़क किनारे शव सुमित का खून से सना हुआ शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। शव देखकर अंदाजा जताया जा रहा है कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय और रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।आपसी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंगलवार शाम सुमित किन लोगों के संपर्क में था और वह किस उद्देश्य से न्यू बगिया-दामोदर नदी रोड की ओर गया था। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मृतक के परिचितों और संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ भी जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









