Chatra: चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मठ अनन्तपुर गांव में युवक विक्रम सिंह का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब छह बजे विक्रम के दिखाई नहीं देने पर उसके दोस्तों और ग्रामीणों को संदेह हुआ।
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
संदेह बढ़ने पर दोस्तों और ग्रामीणों ने कमरे की खिड़की तोड़ी। अंदर देखा तो विक्रम का शव सीलिंग फैन से फंदे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस
प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









