Jharkhand Junior Hockey Team 2026: राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए 18 सदस्यीय टीम घोषित, 2 अगस्त को पंजाब से पहला मुकाबला
कोयंबटूर में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष Hockey चैंपियनशिप 2026 के लिए 18 सदस्यीय झारखंड हॉकी टीम का ऐलान किया गया। खिलाड़ियों को खेल किट वितरित किए गए। जानें पूरी टीम और मैच शेड्यूल।
रांची: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 16वीं Hockey इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए हॉकी झारखंड ने 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। टीम चयन के साथ खिलाड़ियों के बीच खेल किट का भी वितरण किया गया।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा तथा उपाध्यक्ष अशोक भगत ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दो चरणों के चयन शिविर के बाद बनी अंतिम टीम
हॉकी झारखंड के अनुसार, 22 जून 2026 को आयोजित ओपन चयन ट्रायल से 42 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इन खिलाड़ियों का 15 से 19 जुलाई तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसके बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 23 खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चुना गया।
इसके बाद 20 जुलाई से 28 जुलाई तक चले अंतिम प्रशिक्षण शिविर के पश्चात प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अंतिम टीम में जगह मिली।
Jharkhand Junior Hockey Team 2026: पूरी टीम
अनमोल कोंगारी
गंगा टोपनो
टिंटस हेमरोम
पत्रस हस्सा
सुजीत केरकेट्टा
साबियन किरो
साइमन डोडराय
प्रिंस साहू
अमन टिग्गा
रोहित तिर्की
घुरन लोहरा
ग्लेडशन भेंगरा
जोलेन टोपनो
निकोलस टोपनो
अंकित एक्का
विजय भोई
असिम एक्का
अंकित बरवार
सपोर्ट स्टाफ
कोच: विकास जोशी
टीम मैनेजर: सुमित बाथम
फिजियो: साइकत भट्टाचार्य
वीडियो एनालिस्ट: सत्यजीत दाभी
असरिता लकड़ा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब टीम चयन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो गई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, समय पर टिकट, आवश्यक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण खेल किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य और देश का नाम रोशन करने तथा पदक जीतकर लौटने का आह्वान किया।
मनोज कोनबेगी बोले- अब मैदान पर प्रदर्शन दिखाने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की
हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि संगठन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड को गौरवान्वित करेंगे।
2 अगस्त से शुरू होगा झारखंड का अभियान
राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का पहला मुकाबला 2 अगस्त को पंजाब के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 3 अगस्त को दिल्ली से भिड़ेगी।
इस अवसर पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महानिदेशक विजय शंकर सिंह, झारखंड कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार सहित खेल विभाग एवं हॉकी झारखंड के कई पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis