Pakur: झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय पाकुड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारियों, बीएलए 2, पंचायत अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म समय पर बीएलओ के पास जमा कराने में सहयोग करें।
SIR के लिए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने के लिए अब केवल दो-तीन दिन का समय शेष है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रगति की जानकारी भी ली। Read More- कोडरमा-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा-रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत कार्यकर्ताओं ने बताया कि अधिकांश फॉर्म बीएलओ द्वारा अपलोड किए जा चुके हैं, जबकि कुछ फॉर्म अभी अपलोड होना बाकी हैं। इस पर आलमगीर आलम ने निर्देश दिया कि 27 एवं 28 जुलाई तक जितने भी फॉर्म शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अपलोड कराएं ताकि किसी भी मतदाता का नाम छूटने की संभावना न रहे। Read More- Breaking News: पेपर लीक के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान-परीक्षा सुधार के लिए बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








