Ranchi: झारखंड के 3,044 युवाओं के लिए सोमवार का दिन रोजगार की नई उम्मीद लेकर आया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के साथ अन्य वंचित समुदायों के युवाओं को प्रशिक्षण के जरिए रोजगार से जोड़ने की राज्य सरकार की पहल पर चर्चा हुई।
युवा राज्य ही नहीं देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी हुनर दिख रहे हैं
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप PREJHA Foundation के माध्यम से कल्याण गुरुकुल, नर्सिंग कौशल कॉलेज तथा आईटीआई कौशल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। यह पहल झारखण्ड सरकार की युवाओं, विशेषकर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं अन्य वंचित समुदायों के लिए है। इस प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा राज्य ही नहीं देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी हुनर दिख रहे हैं और उन्हें रोजगार दिया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विदेश और अन्य राज्यों में कार्य करने वाले झारखंड के युवाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात भी की। वही आईआईटी मद्रास के साथ एक एमओयू भी साइन हुआ जिसमें राज्य के युवाओं को AI की तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी।
वही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एक युवती ने अपने एक्सपीरियंस को साझा करते हुए कहा कि सरकार और प्रेजा फाउंडेशन के तहत आज यह संभव हो पाया है और अपने गांव से निकालकर इस जगह पहुंच पाए हैं।
समय बदला है और पढ़ाई के साथ-साथ हुस्नमंद होना भी जरूरत है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के कार्यक्रम में संस्थान से कई संदर्भ में बाते हुई। झारखंड के छात्रों के हुनर को तरसा जाए ताकि वो अपने पैरों पर खड़ा हो सके। एक समय था 4 साल के तैयारियों के बाद कैप्स सेलेक्शन होता था और नौकरी मिलती थी। आज समय बदला है और पढ़ाई के साथ-साथ हुस्नमंद होना भी जरूरत है। AI तकनीक से व्यवस्थाओं में बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने HEC का जिक्र किया कहा यह ऐसा कंपनी है जो देश के लगभग कई उद्योगों को खड़ा किया एक मदर फैक्ट्री के रूप में हमेशा जानते हैं आज यह नीलामी के कगार पर क्योंकि यह कंपनी समय के अनुसार अपने आप को बदल नहीं पाया। अगर आपके हाथ में कुशल और हुनर है तो आप कभी भूखा नहीं करेंगे और न हीं आपका परिवार भूखा मरेगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








