Jharkhand News: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह परिसदन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाएगा.
read more- RTE बैठक से गायब रहे स्कूलों को नोटिस, नामांकन नहीं लेने वाले 14 स्कूलों पर भी कार्रवाई
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: कल्पना सोरेन
विधायक ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में पूरी ईमानदारी और सक्रियता दिखाएं. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार, खासकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में, आम लोगों के अधिकारों की रक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.












