Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक होता है. यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा.
Raksha Bandhan 2025: तिथि और समय
- पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 8 अगस्त 2025, दोपहर 2:12 बजे
- पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त 2025, दोपहर 1:24 बजे
- उदयातिथि के अनुसार पर्व की तिथि: 9 अगस्त 2025
भद्रा का प्रभाव रहेगा या नहीं?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं लगेगी, जो कि एक शुभ संयोग है. भद्रा समाप्ति: 9 अगस्त 2025, तड़के 1:52 बजे, यानी भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा. यह खास अवसर 4 साल बाद आ रहा है जब रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025
- शुभ मुहूर्त प्रारंभ: सुबह 5:47 बजे
- शुभ मुहूर्त समाप्त: दोपहर 1:24 बजे
- कुल अवधि: 7 घंटे 37 मिनट
इस दौरान बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं. इसके अलावा, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र और धनिष्ठा नक्षत्र जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे और भी विशेष बनाते हैं.
रक्षाबंधन पूजन विधि (Raksha Bandhan Pujan Vidhi)
- बहनें भाई को रोली और अक्षत से तिलक करें
- दीपक जलाकर आरती उतारें
- रक्षा सूत्र (राखी) बांधें
- मिठाई खिलाकर लंबी उम्र और सफलता की कामना करें
- भाई बहन को उपहार देकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट करता है
read more: नहीं रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
रक्षाबंधन के दिन घर में खुशी का माहौल होता है. बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग सभी इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाते हैं. यह दिन न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती देता है बल्कि पूरे परिवार में प्रेम और एकता का संदेश भी देता है.













