Indian Railway News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव अब पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के कुछ स्टेशनों पर भी होगा। यह फैसला यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे द्वारा की गई इस पहल से अब सफर और अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा।
Read More: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए किन जिलों में अलर्ट
इन ट्रेनों को मिलेगा नया ठहराव:
18625 पूर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस
नया ठहराव: दनौली फुलवड़िया स्टेशन
प्रारंभ तिथि: 7 अगस्त 2025
आगमन: सुबह 06:06 बजे | प्रस्थान: 06:08 बजे
18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
नया ठहराव: दनौली फुलवड़िया स्टेशन
प्रारंभ तिथि: 7 अगस्त 2025
आगमन: शाम 19:16 बजे | प्रस्थान: 19:18 बजे
15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस
नया ठहराव: कर्पूरीग्राम स्टेशन
प्रारंभ तिथि: 8 अगस्त 2025
आगमन: सुबह 06:52 बजे | प्रस्थान: 06:54 बजे
15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस
नया ठहराव: कर्पूरीग्राम स्टेशन
प्रारंभ तिथि: 7 अगस्त 2025
आगमन: दोपहर 14:54 बजे | प्रस्थान: 14:56 बजे
18621 पटना – हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
नया ठहराव:
- रामपुर डुमरा जंक्शन 17:36 बजे | प्रस्थान 17:38 बजे
- मनकठा स्टेशन 18:03 बजे | प्रस्थान 18:05 बजे
प्रारंभ तिथि: 6 अगस्त 2025
Read More: रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 750 करोड़ GST घोटाले में छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
18622 हटिया – पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
नया ठहराव:
- मनकठा स्टेशन 09:15 बजे | प्रस्थान 09:17 बजे
- रामपुर डुमरा जंक्शन 09:43 बजे | प्रस्थान 09:45 बजे
प्रारंभ तिथि: 7 अगस्त 2025
यात्रियों को होगा सीधा लाभ
रेलवे द्वारा शुरू किए गए इन नए ठहरावों से अब क्षेत्रीय यात्रियों को निकटवर्ती स्टेशनों से लंबी दूरी की यात्रा करने में सहूलियत होगी। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोग इन ठहरावों से सीधे बड़े शहरों से जुड़ सकेंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








