Jharkhand: ताज़ा मामला नीलांबर-पीतांबर चौक का है, जहां बीती रात अमर शहीद वीर नीलांबर और पीतांबर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। इससे पहले मात्र तीन दिन पहले पीडब्ल्यूडी चौक पर अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
पिछले 40 दिनों में यह चौथी घटना है। 25 जुलाई की रात बी सहाय पार्क में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के बी सहाय की प्रतिमा खंडित की गई थी, उसी रात सिद्धू-कान्हू चौक पर भी तोड़फोड़ हुई थी।
लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश और नाराजगी बढ़ रही है। घटना की सूचना पर सीओ, सदर थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रतिमा की मरम्मत की पहल की।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि पुलिस की गश्त और चौकसी दुरुस्त होती तो ऐसी शर्मनाक घटनाएं न होतीं। बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








