Jharkhand News: झारखंड से आतंक और अपराध का नेटवर्क फैलाने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। एटीएस की टीम ने हाल ही में मयंक सिंह से की गई पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने लाई हैं। मयंक ने खुलासा किया कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार का गैंग झारखंड में भी पूरी तरह से सक्रिय है।
मयंक ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी तस्करों से हथियार हवाला नेटवर्क के जरिए भारत के विभिन्न राज्यों तक पहुंचाए जाते हैं। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गोदारा जैसे नाम भी सामने आए हैं।
सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर अमन सिंह की मौत के बावजूद रोहित गोदारा गिरोह के संपर्क में अब भी कई लोग सक्रिय हैं। मयंक ने बताया कि गोल्डी बरार का करीबी रोहित गोदारा अजरबैजान से अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है।
यह खुलासा देश में फैल रहे गैंगस्टर नेटवर्क और आतंक के गठजोड़ की ओर इशारा करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी शामिल हैं।













