Kathmandu News Today (Nepal Protest Live Updates): नेपाल में सोशल मीडिया बैन के विरोध में शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन अब बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों के दबाव में अब तक तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। हालात गंभीर होते देख प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
प्रदर्शनकारियों का उग्र रूप
नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य बड़े शहरों में युवा लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार देर रात राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा कर लिया। वहीं, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सूचना मंत्री के घर को आग के हवाले कर दिया।
सोशल मीडिया बैन का विरोध अब केवल इंटरनेट की आज़ादी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आंदोलन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ बड़े जनआंदोलन में तब्दील हो गया है। प्रदर्शनकारी अब पीएम ओली से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मंत्रियों के इस्तीफे और सरकार की सफाई
तेज होते विरोध के बीच अब तक तीन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बयान जारी कर कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फिर से शुरू करने का आदेश दे दिया है।
संसद और सड़कों पर हिंसा
सोमवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नेपाल संसद परिसर में घुस गए। सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस और रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया। कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है, बावजूद इसके हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं।
सेना तैनात, भारत ने भी बढ़ाई निगरानी
नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने सेना तैनात कर दी है। हालांकि, अब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पाई है। वहीं भारत ने भी नेपाल सीमा पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है ताकि अशांति का असर सीमावर्ती इलाकों में न पहुंचे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









