National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में हुए नुकसान का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। दौरे के दौरान वह धर्मशाला में राहत कार्यों की समीक्षा के लिए आपदा प्रबंधन बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद हैं।
अगला पड़ाव: पंजाब का गुरदासपुर
धर्मशाला में समीक्षा बैठक के बाद PM मोदी पंजाब के गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वह बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मंडी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
PM मोदी के दौरे के बीच हिमाचल के मंडी जिले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नेरचौक मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ईमेल के माध्यम से कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीके वर्मा को भेजी गई। पुलिस ने कॉलेज को खाली करवाया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
read more- रामकनाली हादसे पर मरांडी का हमला, बोले- यह प्राकृतिक नहीं बल्कि कृत्रिम आपदा है
राज्यों ने मांगा राहत पैकेज
AAP सरकार ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए ₹80,000 करोड़ के राहत पैकेज की मांग की है। वहीं हिमाचल के सीएम सुक्खू ने भी स्पेशल रिलीफ पैकेज की अपील की है।
इससे पहले कृषि मंत्री ने किया था दौरा
5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी।
read more- भारत को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: संसद में वोटिंग जारी, NDA और INDIA आमने-सामने













