Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज डोरंडा, रांची स्थित हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने मुलाकात की।कमिटी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 11 सितंबर से पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक शुरू हो चुका है। इस क्रम में 14 सितंबर को चादरपोशी और कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री को मुख्य संरक्षक के रूप में आमंत्रण
दरगाह कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
शिबू सोरेन के लिए शोक सभा
कमिटी ने यह भी बताया कि उर्स के दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में विशेष शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, रिज़वान हुसैन, जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, पप्पू गद्दी, शाहिद खान, समीर हेजाजी और मुश्ताक आलम शामिल थे।













