Sports News: एशिया कप सुपर-4 के हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को मात दे दी। खराब फील्डिंग (5 कैच टपकाए) और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख गेंदबाज के महंगे स्पेल (4 ओवर में 45 रन) के बावजूद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। यह भारत की पाकिस्तान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सातवीं जीत है।
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171 रन बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की आक्रामक ओपनिंग ने इस टारगेट को आसान बना दिया।
टॉस से पहले तक विवाद, फिर शुरू हुआ मुकाबला
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर चेज़ करने का फैसला किया। यह वही पिच थी जहां पिछले 5 साल में 17 बार चेज़ करने वाली टीमें जीती थीं। सूर्या ने एक बार फिर पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया, जिस पर पहले भी विवाद हो चुका है।
पाकिस्तान की पारी: दमदार शुरुआत, फिर धीमी रफ्तार
- पावरप्ले (0-6 ओवर): पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की और 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 55 रन बना लिए।
- मिडल ओवर्स (7-16 ओवर): रन रेट गिरा, और टीम ने सिर्फ 64 रन जोड़कर 3 विकेट गंवाए। 16 ओवर में स्कोर था 119/4।
- डेथ ओवर्स (17-20 ओवर): फहीम अशरफ की ताबड़तोड़ पारी (8 गेंदों पर 20 रन) से टीम 171 के स्कोर तक पहुंची।
भारत की बॉलिंग कमजोर दिखी। बुमराह ने 45 रन दिए, स्पिनर्स में सिर्फ कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।
read more- 22 सितंबर से नया GST सिस्टम लागू: जानिए क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?
भारत की पारी: अभिषेक और गिल ने तय की जीत की दिशा
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पावरप्ले में ही 69 रन जोड़ दिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की।
- गिल: 47 रन (167 स्ट्राइक रेट)
- अभिषेक: 74 रन (39 गेंद, 6 चौके, 5 छक्के, स्ट्राइक रेट 189)
हालांकि, 1 रन के अंतर में गिल और सूर्यकुमार आउट हो गए, लेकिन इससे अभिषेक की लय नहीं टूटी।
अंत में तिलक वर्मा बने हीरो
अभिषेक के आउट होने के बाद तिलक वर्मा (30* रन) और हार्दिक पंड्या (7*) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। तिलक ने विजयी चौका लगाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई।
ओवर-दर-ओवर तुलना: भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान से आगे
मैच की ओवर दर ओवर तुलना करें तो हर फेज़ में भारत पाकिस्तान से बेहतर खेलता रहा। पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत के बावजूद, भारत की बैटिंग लाइनअप ने एकतरफा मुकाबले को जल्द ही अपने पक्ष में मोड़ दिया।












