Ranchi News: झारखंडवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर! राज्य के तीन प्रमुख और भीड़भाड़ वाले शहरों — रांची, जमशेदपुर और धनबाद में अब मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से इन शहरों में मेट्रो परियोजना के लिए नया ‘कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान’ (CMP) मांगा है।
केंद्र सरकार के इस निर्देश के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत एक्शन लिया और नगर विकास एवं आवास विभाग को नया CMP तैयार करने का निर्देश दिया। विभाग ने इसके लिए ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल’ (RFP) भी जारी कर दिया है।
कहां से शुरू हुई मेट्रो की बात?
10 जुलाई 2025 को हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने रांची मेट्रो प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा।
हालांकि, केंद्र ने स्पष्ट किया कि पुराने CMP को अपडेट करके दोबारा जमा किया जाए। इसके बाद अब नए CMP पर काम शुरू हो गया है।
read more- 22 सितंबर से नया GST सिस्टम लागू: जानिए क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?
किन शहरों में मेट्रो?
- रांची: राजधानी और प्रशासनिक केंद्र, ट्रैफिक में भारी दबाव।
- जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी, टाटा स्टील और बड़े व्यवसायिक हब का केंद्र।
- धनबाद: कोयला राजधानी, तेजी से बढ़ती आबादी और ट्रैफिक।
इन तीनों शहरों में मेट्रो के आने से यातायात की सुविधा बेहतर होगी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूती मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
क्या है CMP?
कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) शहर की मौजूदा यातायात व्यवस्था का अध्ययन कर भविष्य के लिए ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजना तैयार करता है। मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट के लिए CMP अनिवार्य होता है।
आगे क्या?
CMP तैयार होने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद Detailed Project Report (DPR) बनेगी और फिर फंडिंग व निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।











