Bihar News: बिहार के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा ऐलान किया है. बता दें, पीएम मोदी ने आज युवा संवाद कार्यक्रम के तहत युवाओं से वर्चुअली बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान उन्होनें 62 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की घोषणा भी की.
पीएम सेतु योजना का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में पीएम सेतु योजना का शुभारंभ किया है. पीएम सेतु योजना का उद्देश्य है देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी ITI का विकास, करीब 60,000 करोड़ रुपए के निवेश से इन संस्थानों को आधुनिक तकनीकों के साथ तैयार किया जाएगा. जिससे युवाओं के बेहतर रोजगार मिले.
युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए
बिहार में कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का घोषणा की थी. जिसके बाद आज पीएम मोदी ने इस योजना का आगाज किया. जिसके तहत युवाओं यानी इंटर और ग्रेजुएशन पास छात्रों को 2 साल तक 1000 रुपए की राशि प्रति माह दी जाएगी. इससे 5 लाख बेराजगार युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा.
Read more- झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से मौसम होगा साफ
भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल की ट्रेनिंग
इस योजना का उद्देश्य ना केवल युवाओं को आर्थिक मजबूजी देना है. बल्कि, इस योजना से युवाओं को रोजगार कमाने योग्य बनाना है. वहीं इस योजना के तहत युवाओं को भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
वहीं, पीएम मोदी ने आज बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की भी आधारशिला भी रखी. इसके साथ साथ NIT बिहटा के नए परिसर का उद्घाटन भी किया.
Read more- बिहार चुनाव से पहले बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी













