Koderma : कोडरमा जिले के सतगांवा में एक सड़क दुर्घटना घटी है जहां यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे ही अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोडरमा के सतगांवा से रांची जा रही थी बस
पूरी घटना सतगांवा थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सागर बस सतगांवा से रांची के लिए निकली थी इसी बीच अनियंत्रित होकर बस पलट गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना में करीब 11 लोगों के घायल होने की सूचना है।
Read More-सिर्फ चर्च के लिए इतनी मेहरबानी क्यों साहब! बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप
गंभीर रुप से घायल कोडरमा सदर अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय लोग भागे चले आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलि को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सतगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Read More-खुूशखबरी, जेपीएससी JET परीक्षा की तिथि में बदलाव, इतने दिनों तक बढ़ा दी गई आवेदन की तारीख

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









