Dhanbad : जिले के महुदा मोड़ निवासी संतोष वर्णवाल के 15 वर्षीय पुत्र कन्हाय वर्णवाल की सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Read More-हरियाणा में IPS ऑफिसर ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या, पत्नी भी है IAS ऑफिसर
जानकारी के अनुसार, कन्हाय दोपहर का भोजन करने के बाद घर में इनवर्टर में तार जोड़ रहा था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। माता-पिता दौड़कर पहुंचे तो देखा कि वह अचेत है।
मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया
मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां से स्थिति गंभीर देख उसे बोकारो रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कन्हाय की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो उठा।
Read More-Breaking : जयराम महतो का ऐलान, घाटशिला उपचुनाव के लिए JLKM जल्द करेगी प्रत्याशी का ऐलान!
मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय में सप्तम वर्ग का छात्र था। उसके माता-पिता पूजा सामग्री और मनिहारी भंडार चलाते हैं। विधायक शत्रुघ्न महतो और भाजपा नेता धनेश्वर महतो मृतक के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







