Big Breaking : बिहार में विधानसभा के लिए बिहार बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 71 उम्मीद्वारों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएण विजय सिन्हा औऱ सम्राट चौधरी के नाम भी शामिल है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर का टिकट इस बार कट गया है।
Read More-बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
तारापुर सीट से चुनाव में उतरेंगे सम्राट चौधरी
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इस बार तारापुर सीट से चुनाव में उतरेंगे वहीं विजय सिन्हा लखीसराय सीट से चुनावी मैदान में होंगे।
बीजेपी के द्वारा जारी किये गए पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को मौका दिया गया है। इस लिस्ट में डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ. प्रेम कुमार, संजय सरावगी, मंत्री मंगल पांडे, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता और नीरज कुमार बबलू शामिल है।
Read More-झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख में बदलाव, अब कल होगी मंत्रीपरिषद की अहम बैठक














