Desk : हरियाणा में आईपीएस पूरन सिंह सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। इस केस की जड़े अब भ्रष्टाचार और राज्य सरकार के साथ जुड़ती हुई नजर आ रही है। एक पुलिस जवान ने दावा किया कि आईपीएस पूरन सिंह ने करप्शन केस में बदनामी के डर के कारण आत्महत्या की है। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Read More-गैंग्स, साइबर क्राइम और नक्सल पर एक साथ वार-झारखंड पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन!
IPS वाई पूरन कुमार ने करप्शन में नाम आने के डर से सुसाइड किया
दरअसल हुआ यूं कि आज रोहतक में साइबर में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली और आत्हत्या कर ली। जवान की पहचान ASI संदीप कुमार के रुप में हुई है। उसने मरने के पहले एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो में जवान ने दावा किया है कि IPS वाई पूरन कुमार ने करप्शन में नाम आने के डर से सुसाइड किया है।
IPS और उनके गनमैन सुशील कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
इस विडियो में जवान ने IPS वाई पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील कुमार पर करप्शन के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसके साथ ही उसने चार पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। लोगों की माने तो जवान संदीप की पहचान इमानदार पुलिसवालों में की जाती थी। हालांकि फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। सुसाइड के असली कारण का पता लगाया जा रहा है।
Read More-झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख में बदलाव, अब कल होगी मंत्रीपरिषद की अहम बैठक

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









