Ranchi : छठ महापर्व को लेकर झारखंड पुलिस ने कमर कस ली है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए जवानों की तैनाती की गई है। सोमवार शाम को और मंगलवार सुबह होने वाले मुख्य अर्घ्य को देखते हुए झारखंड के चार प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो सहित सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।
2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
पर्व केे दौरान भारी भीड़ को देखते हुए करीब दो हजार से भी ज्यादा जवानों की तैनाती रहेगी जिसमें करीब 1,000 पुलिसकर्मी और 1,000 ट्रैफिक पुलिस जवान शामिल होंगे। इनमें तरीबन 450 महिला जवान भी तैनात रहेंगी।
Read More-सलमान खान का बयान बना बवाल! पाकिस्तान ने कर दिया ‘आतंकवादी’ घोषित, जाने क्या है पूरा मामला
छठ को देखते हुए रांची पुलिस ने भी खास तैयारी की है। शहर भर के 62 जलाशयों को तीन श्रेणियों ए, बी और सी में बांटा गया है। ए श्रेणी के घाटों को सबसे जोखिम भरे घाटों के रुप में चिन्हित किया गया है। इन घाटों पर 20 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। वहीं बी श्रेणी के संवेदनशील घाटों पर 10 और सामान्य घाटों पर 5 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।
बड़ा तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम में विशेष तैयारी
वहीं चोरी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बाइक पेट्रोलिंग और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रहेगी। गहरे पानी वाले जगहों- बड़ा तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम, हतनिया तालाब और लेन टैंक तालाब जैसे प्रमुख घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैयार रखा गया है।
Read More-नहीं रहे टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









