Ranchi : देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी ने कुल ₹43,290 करोड़ की कमाई की, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 11% ज्यादा है। वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹3,349 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 8% की बढ़ोतरी दिखाता है।
Read More-बल्लेबाज हुए फ्लॉप, मेलबर्न में टीम इंडिया की 4 विकेट से करारी हार
पिछले साल की तुलना में 13% बढ़ा रेवेन्यू
दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹42,344 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 13% बढ़ा है। इस दौरान मारुति ने 5.5 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। घरेलू बाजार में बिक्री में 5% की गिरावट जरूर आई, लेकिन एक्सपोर्ट में 42% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली।
Read More-हेमंत सरकार में एक और टेंडर घोटाले की तैयारी-प्रतुल शाहदेव का बड़ा आरोप
मारुति का शेयर एक साल में 46% चढ़ा
कंपनी का प्रदर्शन शेयर मार्केट में भी असर दिखा रहा है। मारुति का शेयर एक साल में 46% चढ़ा है, और कंपनी का मार्केट कैप अब ₹5.10 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।
Read More-पाकुड़ गोलीकांड से बिफरे मरांडी बोले-झारखंड क्राइम डिस्ट्रिक्ट बनता जा रहा है
1982 में स्थापित मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार को पहली सस्ती कार मारुति 800 दी थी, जिसने देश के मिडिल क्लास परिवारों के कार खरीदने के सपने को सच किया। आज कंपनी 3 करोड़ से ज्यादा कारें बेच चुकी है और भारतीय ऑटो सेक्टर की सबसे भरोसेमंद ब्रांड बन चुकी है।













