घाटशिला उपचुनाव की मतगणना जारी है और वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी सोमेश सोरेन मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। ग्यारहवें राउंड के अनुसार सोमेश सोरेन को 59150 वोट मिले हैं और वे 22095 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को अब तक 37055 वोट मिले हैं। वे 22095 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
इसी के साथ, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 8348 वोट मिले हैं और वे 50802 वोटों से पिछड़ रहे हैं।
घाटशिला सीट पर लगातार मतगणना जारी है और जल्द ही तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।









