Ranchi : रांची पशुपालन निदेशालय में राज्य स्तरीय सहकारिता कार्यशाला का उदघाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस कार्यशाला में राज्य भर के लैंप्स – पैक्स के अध्यक्ष-सचिव सहित सदस्य शामिल हुए.
इस मौके पर मंत्री समक्ष मौजूदा परेशानियों और सुझाव को सभी ने खुलकर रखा. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सहकारिता विभाग का संचालन एक दूसरे के सहयोग से ही संभव है. सरकार का उद्देश्य राज्य के लैंप्स पैक्स को कंप्यूटरीकृत करने के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाना है. लैंप्स-पैक्स को आर्थिक सहयोग देने के लिए लोन देने की योजना पर तैयारी चल रही है. विभाग के वरीय अधिकारी इस दिशा में योजना तैयार कर रहे है. लैंप्स पैक्स को दिए जाने वाले लोन का ब्याज सरकार वहन करेगी.
राज्य के लैंप्स पैक्स के स्वावलंबन के लिए लोन देने की तैयार हो रही है योजना – शिल्पी नेहा तिर्की
उन्होंने कहा कि ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य राज्य के लैंप्स पैक्स को सरकार की योजनाओं का केंद्र बिंदु बनाना है. ताकि किसानों को सरकार की योजना की जानकारी या लाभ लेने के लिए कहीं और जाने की जरूरत ना पड़े. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का गठन शोषणकारी ताकतों से छुटकारा के लिए हुआ था, लेकिन आज के दिन हमारे बीच के ही लोग शोषक की भूमिका अदा कर रहें है.
अधिकारियों को किसानों के हित में ईमानदार पहल करना चाहिए. फिर वो बात KCC लोन की हो, गोदाम निर्माण की हो, लैंप्स पैक्स के बकाया कमीशन भुगतान की हो या किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की. लैंप्स पैक्स की जमीन पर गोदाम निर्माण को लेकर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता बरतने और इस दिशा में पहल करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.
ये राज्य भी सहकारिता के दम पर ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में नई जान फूंकने में मददगार साबित हो सकता है. झारखंड के लैंप्स पैक्स भी केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के सहकारिता समिति के तर्ज पर काम कर सकते है. इसके लिए सोच को बड़ा करना होगा. विभाग राज्य के किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए ऐसे राज्यों में भेजने का काम भी करेगी.
इस मौके पर बेहतर काम करने वाले लैंप्स पैक्स को सम्मानित किया गया. कार्यशाला में निबंधक शशि रंजन, मोहम्मद सरफराज, संयुक्त निबंधक जय प्रकाश शर्मा, प्रकाश कुमार, राकेश कुमार सहित नाबार्ड के अधिकारी मौजूद थे.

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








