Tuesday, March 10, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड के 25 वर्ष संघर्ष से सत्ता तक, और अब स्थिरता की तलाश में एक राज्य

15 नवंबर 2000 वह दिन, जब भारत के राजनीतिक नक्शे पर एक नया राज्य दर्ज हुआ  झारखंड। बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग हुआ यह प्रदेश सिर्फ एक नया प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और हक़ की लड़ाई का परिणाम था।

November 15, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
झारखंड के 25 वर्ष संघर्ष से सत्ता तक, और अब स्थिरता की तलाश में एक राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: 15 नवंबर 2000 वह दिन, जब भारत के राजनीतिक नक्शे पर एक नया राज्य दर्ज हुआ  झारखंड। बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग हुआ यह प्रदेश सिर्फ एक नया प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और हक़ की लड़ाई का परिणाम था। रांची, बोकारो, धनबाद और कोल्हान के जंगलों से लेकर दिल्ली की गलियों तक चली इस जंग में नारे गूंजे हमारा जंगल, हमारी ज़मीन, हमारा राज।

पच्चीस साल बाद, 2025 में जब झारखंड अपने गठन का सिल्वर जंगली वर्ष मना रहा है, तो यह सवाल फिर से उठता है। क्या वह सपना पूरा हुआ जिसके लिए यह राज्य बना था?

बता दें कि झारखंड की मांग किसी एक दिन या एक आंदोलन का परिणाम नहीं था। इसकी जड़ें बीसवीं सदी की शुरुआत में हैं। यानी 1912 में अलग राज्य मांग की शुरूआत हुई थी, 1912 में जे. बार्थोलोमन ने क्रिश्चियन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन बनाई, जिसने छोटानागपुर क्षेत्र में शिक्षित आदिवासियों को एकजुट किया। तीन साल बाद इसका नाम बदलकर छोटानागपुर उन्नति समाज रखा गया। यही संगठन आगे चलकर आदिवासी महासभा और फिर झारखंड पार्टी में परिवर्तित हुआ।
1938 में भारतीय हॉकी टीम के पहले कप्तान जयपाल सिंह मुंडा ने जब इस संगठन की बागडोर संभाली, तब उन्होंने पंडित नेहरू नेहरू के सामने इसकी मांग भी रखी लेकिन उसे अनदेखा कर दिया गया। इसके बावजूद भी यह मांग लगातार जारी रहा और  1972 के दशक में यह आंदोलन एक नई दिशा में बढ़ा। जब विनोद बिहारी महतो ने  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्थापना की, और शिबू सोरेन को पार्टी का महासचिव बनाया। जिसके बाद शिबू सोरेन ने आदिवासियों और स्थानीय लोगों को एक जुट कर संगठन को मजबूत  किया। 1980 और 90 के दशक में आंदोलन तेज़ हुआ। रांची, धनबाद और बोकारो में रैलियां, बंद और धरने आम हो गए। और आखिरकार, अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार ने 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड को अलग राज्य बनाया। आज झारखंड भारत का 28वां राज्य है।

Related Post

Jharkhand Weather Update: April heat in March yellow alert issued for rain and thunderstorms in many districts

Jharkhand Weather Update: मार्च में ही ‘अप्रैल’ वाली गर्मी, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ‘यलो अलर्ट’ भी जारी

March 10, 2026
Tragic accident at Ranchi railway station, woman dies after being hit by Kriya Yoga train

Breaking News: Ranchi Railway Station पर दर्दनाक हादसा, क्रियायोगा ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

March 9, 2026
Jharkhand Politics : क्या श्रद्धालु चोर-डकैत थे? रजरप्पा लाठीचार्ज पर भड़के आदित्य साहू

Jharkhand Politics : क्या श्रद्धालु चोर-डकैत थे? रजरप्पा लाठीचार्ज पर भड़के आदित्य साहू

March 9, 2026
CM Hemant Soren's special gift on International Women's Day, gifted Apple iPad to women MLAs of Jharkhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM Hemant Soren का खास तोहफा, झारखंड की महिला विधायकों को गिफ्ट किया Apple iPad

March 9, 2026

जब झारखंड अलग हुआ तो एक तरफ राज्य बनने की खुशी तो थी, लेकिन चुनौतियाँ भी कम नहीं थीं। प्रशासनिक ढांचा, राजधानी का स्वरूप, भाषा नीति, स्थानीय नीति  हर सवाल पर टकराव था।
बाबूलाल मरांडी को झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बनाया गया। भाजपा के नेतृत्व में बनी इस सरकार से लोगों को उम्मीद थी कि अब झारखंड विकास का मॉडल बनेगा।
लेकिन जल्द ही डोमिसाइल पॉलिसी पर विवाद भड़क उठा। स्थानीय युवाओं को आरक्षण और नौकरियों में प्राथमिकता देने की मांग तेज़ हो गई। इस विवाद ने मरांडी सरकार को कमजोर कर दिया। 2003 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री बने।
2005 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई, लेकिन गवर्नर ने पहले शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया। उनकी सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाई और कुछ ही दिनों में गिर गई। इसके बाद अर्जुन मुंडा दोबारा सत्ता में आए। 2006 में जब मधु कोड़ा, एक निर्दलीय विधायक, मुख्यमंत्री बने, तो देश की राजनीति में यह एक मिसाल थी। हालांकि उनकी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार और खनन घोटाले के आरोपों ने झारखंड की छवि को धूमिल किया। देखा जाए तो झारखंड की राजनीति शुरू से ही अस्थिरता से घिरी रही है। 25 सालों में अब तक 14 मुख्यमंत्री बन चुके हैं

2008 में फिर से शिबू सोरेन मुख्यमंत्री बने, लेकिन तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा। जिसके बाद  2009 से 2013 तक मुख्यमंत्री पद की बागडोर शिबू सोरेन, अर्जुन मुंडा और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चली लेकिन गठबंधन खींचतान में उलझी रही। 2014 में हुए चुनाव झारखंड की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हुए। भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत पाया और रघुबर दास राज्य के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने।
रघुबर सरकार ने औद्योगिक निवेश और सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी। लेकिन स्थानीय नीति, भूमि अधिग्रहण और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर असंतोष गहराता गया। जिसके बाद 2019 में जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन ने बहुमत हासिल किया और हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन 31 जनवरी 2024 में राज्य की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल में फंस गई।
ईडी ने जमीन घोटाले के मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। अचानक मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली हो गई। इस संकट के बीच चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया। वे संगठन के पुराने नेता थे और इस कठिन समय में पार्टी को संभालने की जिम्मेदारी दी गई। इसी बीच जुलाई 2024 में हेमंत सोरेन जमानत पर रिहा हुए और चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हेमंत ने तीसरी बार शपथ ली, लेकिन कुछ ही हफ्तों में चंपई ने भाजपा का दामन थाम लिया, इसी बीच 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत हुई और हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही है।

देखा जाए तो झारखंड को भारत का मिनरल हब कहा जाता है। देश के कुल कोयला भंडार का 27 प्रतिशत, लौह अयस्क का 22 प्रतिशत, बॉक्साइट का 11 प्रतिशत और यूरेनियम का 100 प्रतिशत से अधिक हिस्सा यहीं है।
फिर भी यह राज्य गरीबी और पलायन की मार झेल रहा है। ग्रामीण इलाकों में आज भी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं कमजोर हैं। रांची, धनबाद, जमशेदपुर जैसे शहरों में उद्योगों का जाल तो है, लेकिन आदिवासी इलाकों में विकास की रफ्तार धीमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड की 26 प्रतिशत आबादी शहरी और 74 प्रतिशत ग्रामीण है। राज्य का औसत साक्षरता दर 67 प्रतिशत है, जबकि महिला साक्षरता दर केवल 56 प्रतिशत के आसपास है। हर साल हजारों युवा रोजगार की तलाश में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे की ओर पलायन करते हैं। राज्य की खनिज संपदा के बावजूद औद्योगिक लाभ स्थानीय जनता तक नहीं पहुंच पा रहे।

2025 में जब झारखंड अपने 25 साल पूरे कर रहा है, तो राज्य के सामने दो बड़ी चुनौतियाँ हैं । पहला पलायन और दूसरा स्वास्थ्य। राज्य की सत्ता का केंद्र अभी भी खनिज और ज़मीन के इर्द-गिर्द घूमता है। आदिवासी और गैर-आदिवासी राजनीति के बीच संतुलन बनाए रखना हर सरकार के लिए चुनौती रहा है। हेमंत सोरेन सरकार अब स्थिरता से सरकार चला रहे है।

लेकिन देखा जाए तो अलग राज्य की मांग से लेकर अब तक का सफर संघर्ष, अस्थिरता और पुनर्निर्माण की कहानी कह रहा है।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: April heat in March yellow alert issued for rain and thunderstorms in many districts
झारखंड

Jharkhand Weather Update: मार्च में ही ‘अप्रैल’ वाली गर्मी, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ‘यलो अलर्ट’ भी जारी

March 10, 2026
Tragic accident at Ranchi railway station, woman dies after being hit by Kriya Yoga train
Breaking News

Breaking News: Ranchi Railway Station पर दर्दनाक हादसा, क्रियायोगा ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

March 9, 2026
Jharkhand Politics : क्या श्रद्धालु चोर-डकैत थे? रजरप्पा लाठीचार्ज पर भड़के आदित्य साहू
झारखंड

Jharkhand Politics : क्या श्रद्धालु चोर-डकैत थे? रजरप्पा लाठीचार्ज पर भड़के आदित्य साहू

March 9, 2026
Next Post
जम्मू-कश्मीर के पुलिस स्टेशन के पास ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत,कई घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलिस स्टेशन के पास ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत,कई घायल

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीएम हेमंत और राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीएम हेमंत और राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026 Significant changes in zodiac signs due to special planetary movements

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: ग्रहों की चाल के कारण राशियों में महत्वपूर्ण बदलाव, जानें सभी राशियों का मंगलवार का भाग्य

March 10, 2026

Jharkhand Weather Update: मार्च में ही ‘अप्रैल’ वाली गर्मी, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ‘यलो अलर्ट’ भी जारी

Breaking News: Ranchi Railway Station पर दर्दनाक हादसा, क्रियायोगा ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Jharkhand Politics : क्या श्रद्धालु चोर-डकैत थे? रजरप्पा लाठीचार्ज पर भड़के आदित्य साहू

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM Hemant Soren का खास तोहफा, झारखंड की महिला विधायकों को गिफ्ट किया Apple iPad

Breaking News: 12 मार्च को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra