Dhanbad : धनसार इंडस्ट्री कोलियरी स्थित राज पलस टू स्कूल में बुधवार को लंच के समय दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में ग्यारहवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामूली बात पर शुरू हुआ वाद–विवाद
सूचना मिलते ही झरिया पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर शुरू हुआ वाद–विवाद अचानक बढ़ गया, जिसके बाद दोनों छात्र आपस में भिड़ गए। स्कूल के शिक्षकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
घायल छात्र के पिता ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।इस संबंध में स्कूल प्राचार्य मोहम्मद रहमत ने कहा कि वे फिलहाल बाहर हैं और लौटने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट कर पाएंगे।घटना के बाद स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।











