Jharkhand News: धनबाद के बरमसिया स्थित एफसीआई गोदाम में सरबन यादव पर की गई फायरिंग मामले में आरोपित जेल में बंद भोजपुर जिले के दौलतपुर निवासी करण बिहारी उर्फ करणवीर सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनीष रंजन की अदालत में हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता जया कुमार ने बहस की।
Read more- सीयूजे को मिला नैक A+ ग्रेड; रिव्यू उपरांत A से बढ़कर हुआ A+
वहीं लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने जमानत का कड़ा विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका को खारिज कर दी।
क्या है मामला?
9 अक्टूबर 2025 को एक बजे दिन में बरमसिया स्थित गोदाम में सभी ट्रक के मालिक एवं चालक के साथ ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह, शैलेश सिंह व राममोहन सिंह के साथ ट्रांसपोर्टिंग का भाड़ा बढ़ाने को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी क्रम में कुणाल सिंह गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे। गोली सरबन यादव के दाहिना हाथ और घुटना में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया।
Read more- इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? मौत की अफवाहों के बीच तीन बहनों की पिटाई से हंगामा













