Jharkhand News : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन, कार्यवाही शुरू होते ही सवालों की बौछार से सदन गरमा गया। विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली के झारखंड भवन में कमरों के बंटवारे का मामला उठाया।
Read More-Jharkhand News: बोकारो में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, दो बाइकों की भयंकर टक्कर में दो की मौत
Jharkhand News : सरकार पर भेदभाव करने का आरोप
उन्होंने बताया कि अभी-अभी जारी एक आदेश में लिखा है कि ठहरने की सुविधा सिर्फ उन्हें मिलेगी जिनका सीधे तौर पर माननीय अधिकारियों से संबंध है। इस बात पर विपक्ष ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
फिर, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि राज्यपाल की संवैधानिक भूमिका और क्या अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 154 के मुताबिक, कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल के पास होती है।
Jharkhand News : दुमका राजभवन का नाम सिद्धो-कान्हू भवन’ कर देना चाहिए
उन्होंने यह भी राय दी कि रांची राजभवन का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में ‘बिरसा भवन’ और दुमका राजभवन का नाम ‘सिद्धो-कान्हू भवन’ कर देना चाहिए, ताकि राज्य की विरासत और नायकों को सम्मान मिल सके।
Read More-Jharkhand News: लिंक क्लिक करते ही उड़ जाता था डेटा, पुलिस ने पकड़े हाई-टेक ठग
सदन में ‘हर घर नल-जल’ योजना पर भी बात हुई। कई विधायकों ने कहा कि कई जिलों में ये योजनाएं अभी भी अधूरी हैं और पिछली सरकार के समय शुरू हुआ काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी मांग की कि इसकी अच्छे से जांच होनी चाहिए ताकि योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंच सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








