Jharkhand News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर (रविवार) को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रस्तावित “वोट चोर-गद्दी छोड़” रैली लोकतंत्र बचाने का आगाज है। देश के लोकतंत्र पर मंडराते खतरे से बचाव के लिए इस रैली के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा।
Read More-Jharkhand News : रामगढ़ में टुकड़ों में युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में…
सिन्हा ने कहा कि इस रैली के माध्यम से निर्वाचन आयोग की भूमिका पर उठ रहे सवालों को लेकर पूरे देश में एक अहम संदेश संप्रेषित होगा। रैली से यह संदेश भी जाएगा कि भाजपा किस प्रकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर मतदाताओं के साथ अन्याय कर रही है। चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।
Jharkhand News : चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों को बीजेपी ने किया दरकिनार-राकेश सिन्हा
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों को दरकिनार कर भाजपा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के प्रति तत्परता नहीं दिखा रही है। भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी की यह रैली ऐतिहासिक होगी और देश की जनता के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश जाएगा कि भाजपा किस प्रकार स्वस्थ और समृद्ध लोकतंत्र को ध्वस्त करने पर आमादा है।
Read More-Jharkhand News : झारखंड सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, इतने करोड़ की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने आज प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए आज रवाना होने वाले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा उज्जल प्रकाश तिवारी, राजेश चंद राजू, सहित अन्य जिला से सेकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








