Jharkhand News : रांची के अरगोड़ा चौक स्थित ‘लिकर बार एंड रेस्टोरेंट’, जो पिछले कुछ समय से विवादों का अखाड़ा बना हुआ था, उस पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सख्त रवैया अपनाते हुए इस बार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी की उस रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें इस जगह को कानून-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बताया गया था।
Read More-Jharkhand News : रामगढ़ में टुकड़ों में युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में…
Jharkhand News : ग्राहकों और किन्नरों के बीच जमकर चले थे लात घूसे
दरअसल, यह बार शहर के बेहद व्यस्त और वीवीआईपी रूट पर स्थित है। पुलिस जांच में सामने आया कि बार संचालक द्वारा ग्राहकों के मनोरंजन के लिए नियमों को ताक पर रखकर किन्नरों (ट्रांसजेंडर्स) से डांस कराया जाता था और उन्हें सर्विंग में लगाया जाता था। 26 नवंबर की रात यहां स्थिति तब बेकाबू हो गई, जब डांस के दौरान ही ग्राहकों और किन्नरों के बीच जमकर लात-घूसे चले। इस घटना ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
Read More-Jharkhand News : झारखंड सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, इतने करोड़ की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
एसएसपी की रिपोर्ट में साफ कहा गया कि बार के कारण सड़क पर अक्सर जाम और झगड़े की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए, विभागीय जांच पूरी होने तक बार के संचालन और शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। फिलहाल, अरगोड़ा चौक के इस विवादित ठिकाने पर ताला लटक गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








