Career News: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर समेत कुल 1907 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जनवरी 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2026
पदों का विवरण
- वर्क इंस्पेक्टर
- डेंटल हाइजीनिस्ट
- हॉस्टल मैनेजर
- अन्य तकनीकी पद
शैक्षणिक योग्यता
वर्क इंस्पेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही ITI से ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड पास होना चाहिए। डेंटल हाइजीनिस्ट पद के लिए बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं पास, डेंटल हाइजीन में दो वर्षीय डिप्लोमा और बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है। हॉस्टल मैनेजर के लिए होटल मैनेजमेंट में डिग्री आवश्यक है।
Read more- अब जाम से छुटकारा! रांची में Metro train की तैयारी तेज, जानिए पूरा रूट और प्लान
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।
- सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है।
- महिला और ओबीसी वर्ग के लिए 40 वर्ष।
- एससी और एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष।
- आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक जानकारी भरें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Read more- राष्ट्रपति Droupadi Murmu के दौरे की तैयारियां तेज, इस दिन पहुंचेगी रांची
NCERT में नॉन-टीचिंग के 173 पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नॉन-टीचिंग के कुल 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
आवेदन शुल्क
कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, पद के अनुसार स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार ncert.nic.in पर लॉग इन करें। “रिक्तियां” अनुभाग में गैर-शैक्षिक पदों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉग इन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।













