Jharkhand Politics: केन्द्र सरकार के द्वारा मनरेगा में संशोधन के विरोध में आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने एक अहम कदम उठाया है। कांग्रेस नेतृत्व ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की निगरानी और समन्वय के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है।
Read More- Jharkhand Politics: महिला को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान में लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Jharkhand Politics: अजय माकन को समन्वय समिति का संयोजक नियुक्त
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नेता अजय माकन को इस समन्वय समिति का संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ पार्टी के अनुभवी सांसद और नेता जयराम रमेश, संदीप दीक्षित, उदित राज, प्रियांक खड़गे, डी. अनसूया सीताक्का, दीपिका पांडे सिंह, सुनील पंवार और मनीष शर्मा को शामिल किया गया है।
Read More- Jharkhand News: टाटानगर स्टेशन पर गांजा की बड़ी खेप बरामद, ओडिशा से तस्करी करते दो धराए
1. अजय माकन-संयोजक
2. जयराम रमेश
3. संदीप दीक्षित
4. डॉ. उदित राज
5. प्रियांक खड़गे
6. डी. अनसूया सीताक्का
7. दीपिका पांडे सिंह
8. डॉ. सुनील पंवार
9. मनीष शर्मा
इसके अलावा, कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक विभागों के प्रमुख भी इस समिति का हिस्सा होंगे। पार्टी का मानना है कि इस व्यापक प्रतिनिधित्व से मनरेगा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








