Jharkhand News: राजधानी रांची में अब सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक होने वाला है। रांची में अपराध नियंत्रण के लिए अब रांची पुलिस ने भी अब कमर कस ली है। रांची के पीसीआर वाहन अब जीपीएस से लैस होने वाली है। शहर की सभी 45 पीसीआर (PCR) वैन में अब जीपीएस इंस्टॉल किया गया है।
Read More- Jharkhand News: भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव-कई जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए, देखें लिस्ट
Jharkhand News: कई शिकायतों के बाद भी समय पर नहीं पहुंचती थी पीसीआर
पुलिस को लगातार यह शिकायतें आती थीं कि अंधेरा होते ही पीसीआर गाड़ियां किसी सुनसान मोड़ पर खड़ी हो जाती थीं। यह भी शिकायत थी कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी पीसीआर की टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंचती थीं।
Read More- CM Hemant Soren का प्रयास रंग लाया: नाइजर में फंसे झारखण्ड के 05 प्रवासी श्रमिकों की सकुशल रिहाई
हालांकि अब जीपीएस लग जाने के बाद अब ऐसा करना नामुमकिन होगा। कंट्रोल रूम में बैठी एक विशेष टीम तीन शिफ्टों में हर गाड़ी की पल-पल की हरकत पर नजर रखेगी। एसएसपी और एसपी के मोबाइल पर भी इसका सीधा एक्सेस होगा जिससे आला अधिकारी भी सारी गतिविधियों की मॉनीटरिंग कर पाएगी।

Jharkhand News: कंट्रोल रूम से किया जा सकेगा मॉनीटरिंग
इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम यह देख पाएगा कि पीड़ित के सबसे करीब कौन सी पीसीआर है, जिससे रिस्पांस टाइम में भारी कमी आएगी। अब पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान आराम करने के बजाय सड़कों पर गश्त करते नजर आएंगे।
Read More- Jharkhand Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मैक्लुस्कीगंज का पारा पहुंचा माइनस में
जीपीएस में लगे सिम के जरिए वाहन की लोकेशन, स्टॉपेज टाइम और मूवमेंट की सटीक जानकारी मिलती रहेगी। यह पहल न केवल खाकी की जवाबदेही तय करेगी, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी जगाएगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








