Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस जिला अध्यक्षों द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए गए।
राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।
वहीं अन्य जिलों में भी वरिष्ठ नेताओं ने संवाददाताओं को संबोधित किया—
- लोहरदगा: विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव
- गुमला: कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की
- गोड्डा: श्यामल किशोर सिंह
- देवघर: संजय मुन्नम
मनरेगा पर ‘बुलडोजर’ चलाने का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा पर बुलडोजर चला रही है, जिससे गरीबों का काम का अधिकार, आजीविका और जवाबदेही छिन रही है। कांग्रेस ने साफ किया कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
11 जनवरी को उपवास, 12 से पंचायत स्तर पर अभियान
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में—
- 11 जनवरी 2026 को राज्य के सभी जिलों में
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी / डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधायक और मंत्री भाग लेंगे। - 12 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक
पंचायत स्तर पर चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पत्र
ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और मनरेगा श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस का आरोप है कि इस अभियान के जरिए मनरेगा कानून को बदलने की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








