Jharkhand News: लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटी है जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More- Jharkhand News: लोहरदगा में बिगड़ा माहौल! सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प
Jharkhand News: मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार सरनाडीह गांव में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम हो रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गांव के युवक अलग-अलग बाइकों से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक पर सवार युवक दूर जा गिरे।
Read More- Big Breaking : डोरंडा में दिनदहाड़े हत्या, सनकी पति ने पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट
तीन अन्य युवक गंभीर रुप से घायल
हादसे में सरनाडीह गांव निवासी आरदीप मुंडा गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य तीन युवक-रितेश किंडो, वीरेंद्र खेरवार और अमरसहाय तिर्की की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
Read More- Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप
स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और जानलेवा साबित हुईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।












