Jharkhand Politics: झारखंड में नागरिक सुरक्षा को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। राज्य सरकार जनता की बुनियादी जिम्मेदारियों से धीरे-धीरे हाथ खींचती नजर आ रही है।
Read More- Jharkhand News: फेसबुकिया प्यार! शादी से इनकार करने पर टावर पर चढ़े युवक ने…
Jharkhand Politics: भय के साये में जीने को मजबूर हैं लोग
बाबूलाल ने कहा कि राज्य में व्यापार करने वाले लोग भय के साये में जी रहे हैं। राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराध और जबरन वसूली की घटनाओं ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। झारखंड में अब तो ऐसे हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद ही सुनिश्चित करनी पड़ रही है।
Read More- Big Breaking : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI बोले- हो सकता है दुरुपयोग
किसानों को लेकर भी उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। बाबूलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय समर्थन मूल्य को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत में किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है।
Read More- Ajit Pawar Funeral: अंतिम सफर पर ‘दादा’-बेटों ने दी मुखाग्नि, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
Jharkhand Politics: सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक
वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था पर उन्होंने हेमंत सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है। दवाइयों की कमी, संसाधनों की हालत और इलाज का खर्च आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
Read More- Jharkhand News: कोडरमा में 10वीं के छात्र का फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने से सनसनी
राज्य में बढ़ते बेरोजगारी पर बाबूलाल ने कहा कि आदिवासी समाज, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने अनिश्चितता का माहौल है। राज्य में भर्तियों में लगातार देरी हो रही है, प्रक्रियाओं के रद्द होने और कथित घोटालों से युवाओं का भरोसा टूट रहा है।
मरांडी ने साफ लफ्जों में कहा कि अब शासन से बड़ी उम्मीदें नहीं, बल्कि जवाबदेही चाहिए। उनके इस बयान के बाद राज्य की सियासत और गरमा गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








