Jharkhand News: राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में 28 फरवरी 2026 की देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हथियार, जिंदा कारतूस और तीन लग्जरी वाहनों समेत कई सामान बरामद किए हैं।
Jharkhand News: जाने क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी की रात विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नयासराय गांव में मारपीट और झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जाकिर अंसारी और उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे।
हमले में जाकिर अंसारी के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज दलादली स्थित एस्टन हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस के पहुंचते ही हमलावरों में अफरा-तफरी मच गई।
Jharkhand News: फोल्डेबल राइफल, एक देशी पिस्टल समेत कई हथियार बरामद
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए विशेष टीम गठित की और छापेमारी कर 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में छोटू खालखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मितल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उराँव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार, दिलजन मुष्कर, दो आरोपी अरुण खलखो और अजय तिर्की भी घायल हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं।
पुलिस ने घटना में पुलिस ने 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देशी पिस्टल, 7 एमएम के 5 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, 2 स्कॉर्पियो वाहन, एक फॉर्च्यूनर, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।













