Monday, April 27, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Dhanbad: वासेपुर में गैंगवार की आहट तेज! प्रिंस खान और फहीम खान परिवार आमने-सामने, वायरल वीडियो से बढ़ी दहशत

Dhanbad: धनबाद के वासेपुर इलाके में एक बार फिर गैंगवार की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और फहीम खान के परिवार के बीच चल रही दुश्मनी अब खुलकर सामने आने लगी है। लोगों को आशंका है कि किसी भी समय हिंसक घटना हो सकती है। जानें पूरी खबर...

March 7, 2026
in झारखंड
A A
Dhanbad: Gang war looms large in Wasseypur! Prince Khan and Fahim Khan's families face off, a viral video heightens the fear.

Dhanbad: Gang war looms large in Wasseypur! Prince Khan and Fahim Khan's families face off, a viral video heightens the fear.

Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad: धनबाद के वासेपुर इलाके में एक बार फिर गैंगवार की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और फहीम खान के परिवार के बीच चल रही दुश्मनी अब खुलकर सामने आने लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और लगातार आ रही धमकियों के बाद इलाके में डर और सन्नाटे का माहौल है। लोगों को आशंका है कि किसी भी समय हिंसक घटना हो सकती है।

Dhanbad के वासेपुर इलाके में एक बार फिर गैंगवार की आशंका

विडियो में फहीम खान और उसके परिवार को धमकियां मिली

दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसे प्रिंस खान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसमें कथित तौर पर फहीम खान और उसके परिवार को गंभीर धमकियां दी गई हैं। वीडियो में हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में प्रिंस खान ने धनबाद के पुलिस अधीक्षक से एक मामले की जांच की अपील भी की है। इसमें शहजादा नाम के व्यक्ति की हत्या का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर अनवर से पूछताछ की जाए तो इस हत्या से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में खटाल में काम करने वाले एक व्यक्ति की भूमिका रही है। साथ ही फहीम खान के पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। वीडियो में कहा गया है कि मौका मिलने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

Related Post

Jharkhand Weather Update: Weather's 'Double Attack' in Jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ‘डबल अटैक’, जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का मौसम

April 27, 2026
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार

Jharkhand Politics: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार-JET परीक्षा में अव्यवस्था पर बीजेपी ने उठाये सवाल

April 26, 2026
बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

April 26, 2026
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

April 26, 2026

प्रिंस खान को खुली चुनौती

इधर, इस वीडियो के सामने आने से पहले फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने मीडिया के सामने आकर प्रिंस खान पर कई आरोप लगाए थे। इकबाल का कहना है कि प्रिंस खान सामने से मुकाबला करने की बजाय छिपकर हमला करता है और विदेश में बैठकर धमकियां देता है। उन्होंने प्रिंस खान को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो भारत में रहकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर दिखाए, ताकि कानून के तहत उसे मिलने वाली सजा भी सबके सामने आ सके।

गौरतलब है कि हाल ही में वासेपुर में फायरिंग की एक घटना भी सामने आई थी, जिसमें फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को गोली लग गई थी। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित हिंसक घटना को रोकने के लिए जांच तेज कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: Weather's 'Double Attack' in Jharkhand
झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ‘डबल अटैक’, जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का मौसम

April 27, 2026
Jharkhand Politics: हेमंत सरकार का गांव प्रेम सिर्फ चुनावी ढोंग-आदित्य साहू का पलटवार
झारखंड

Jharkhand Politics: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार-JET परीक्षा में अव्यवस्था पर बीजेपी ने उठाये सवाल

April 26, 2026
बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
झारखंड

बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

April 26, 2026
Next Post
Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: Weather's 'Double Attack' in Jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का ‘डबल अटैक’, जानें कैसा रहेगा 27 अप्रैल का मौसम

April 27, 2026

Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज इन 4 राशियों की पलटने वाली है किस्मत; कहीं आपकी राशि भी तो शामिल नहीं?

Jharkhand Politics: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार-JET परीक्षा में अव्यवस्था पर बीजेपी ने उठाये सवाल

बंगाल के रण में CM Hemant Soren की हुंकार-शिवपुर में TMC प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Big Breaking: साई सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई, गुजरात की 8 विकेट से धमाकेदार जीत

Hazaribagh News: विष्णुगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra