झारखंड की राजधानी Ranchi में सोमवार को एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। Dhurwa थाना क्षेत्र के अंतर्गत HEC Gol Chakkar स्मार्ट सिटी शेड के पास एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है। वह Jagannathpur थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अमन भारतीय सेना का जवान था और उसकी पोस्टिंग Delhi में थी। वह होली की छुट्टी में घर आया हुआ था और सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था।
घटनास्थल की तस्वीरों में जो स्थिति दिख रही है, उससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों पैर पूरी तरह जमीन को छू रहे थे, जिससे यह घटना सामान्य आत्महत्या जैसी प्रतीत नहीं हो रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है मानो पहले युवक की हत्या की गई हो और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया हो।
इसके अलावा घटनास्थल के आसपास खाने-पीने का सामान भी पड़ा हुआ मिला है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









