Palamu News: पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र स्थित कतरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
Read More- Jharkhand News: 21 दिन बाद चतरा विमान हादसे में अहम सुराग मिला, जंगल से…
मिली जानकारी के अनुसार, पंकज का शव उसके घर के अंदर मिला। प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि युवक के कंधे पर दांत से काटने जैसे निशान पाए जाने के बाद मामला थोड़ा रहस्यमय बन गया है, जिसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Palamu News: परिजनों ने बताया, युवक ने आत्महत्या की
नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
Read More- Jharkhand Weather News: बचके रहना रे बाबा! अगले एक घंटे में तेज गर्जन के साथ बारिश की आशंका
फिलहाल एहतियातन मृतक की पत्नी को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि पंकज ने जहर खाया था। पंकज की शादी कुछ साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।













