Ranchi News: राजधानी रांची से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला पर अपनी ही बहन की नाबालिग बेटी को बेचने का गंभीर आरोप लगा। बताया जा रहा है कि बच्ची को काम दिलाने का झांसा देकर ले जाया गया था और बाद में उसे बेचने की कोशिश की गई। इस मामले में स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला मौसी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Ranchi News: भांजी को कई लोगों को बेचा
मामला रांची के सदर थाना क्षेत्र के नायक टोली इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी ही मौसी, जिसे वह बड़ी मम्मी कहकर बुलाती है, पर चौंकाने वाले आरोप लगाई हैं। पीड़ित बच्ची का कहना है कि उसकी मौसी उसे अपने साथ ले गई और बाद में कई लड़कों के पास बेच दिया। किसी तरह मौका पाकर नाबालिग वहां से भाग निकली और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।
बच्ची की आपबीती सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पूरे इलाके में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
Ranchi News: पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब बच्ची के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी, तब पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। लोगों का कहना है कि उन्हें खुद ही बच्ची की तलाश करने को कहा गया, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।
Read More- Jharkhand News: 21 दिन बाद चतरा विमान हादसे में अहम सुराग मिला, जंगल से…
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नाबालिग के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









