Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया जहां एक कलयुगी बेेटे ने अपनी मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या का पता किसी को ना चले इसके लिए उसने शव में ही आग लगा दी और फौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरा मामला गुदड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Jharkhand News: छोटी सी बात को लेकर शुरु हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक घर में किसी छोटी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया। विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि बेटे ने खुद पर से अपना नियंत्रण खो दिया और मां पर हमला कर दिया। हमला इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Jharkhand News: सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया
घटना के बाद आरोपी ने जुर्म और सबूत को छिपाने की की नियत से शव को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों को इस घटना की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
Related Post
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












