Ranchi Breaking: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पंडरा थाना क्षेत्र के विकास नगर में दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात हुई है। गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर सिटी एसपी सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में जंगली हाथियों ने बरपाया कहर, दो लोगों को पटककर मार डाला
Ranchi Breaking: क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक पंडरा थाना क्षेत्र के विकास नगर में क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थबाजी होने लगी।
इसी बीच किसी ने गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी पर वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी, ग्रामीण एसपी, सहित कोतवाली डीएसपी के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







