Ranchi : झारखंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी के शहर रांची में फिर से एक बार क्रिकेट की गूंज गूंजने वाली है। राजधानी रांची स्थित JSCA स्टेडियम को दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी मिली है।
Read More- Ranchi Breaking: पिस्का मोड़ में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बीसीसीआई ने जेएससीए स्टेडियम को दो मैचों की मेजबानी सौंपी है। बीसीसीआई ने दो मैचो का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 9 अक्टूबर को 2026 टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी-20 मैच खेलेगी।
JSCA में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा टेस्ट मैच
इसके बाद फरवरी 2027 में असली रोमांच देखने को मिलेगा, जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में जंगली हाथियों ने बरपाया कहर, दो लोगों को पटककर मार डाला
बताते चलें कि रांची का यह मैदान पहले भी टीम इंडिया के लिए भाग्यशाली रहा है। यहां खेले गए कई मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे फैंस को इस बार भी जीत की उम्मीद है।













