Ranchi Crime: राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। रामनवमी की रात को जहां पूरा परिवार त्योहार मनाने के लिए गांव गया हुआ था उसी वक्त अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और कैश पर हाथ साफ कर दिया। ताजा मामला पंडरा ओपी क्षेत्र के स्ट सरोवर नगर की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Breaking News: जंग में हूतियों की एंट्री, इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी
Ranchi Crime: परिवार से मिलने गुमला गए थे गृहस्वामी
मिली जानकारी के सुजीत कुमार गुप्ता रामनवमी पर अपने परिवार से मिलने गुमला गए हुए थे। इसी दौरान सूना घर देखकर चोरों ने मौके का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने घर के कई कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले।
Read More- Dhanbad News: अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत नाजुक; जांच में जुटी पुलिस
Ranchi Crime: 15 लाख रुपये के जेवर और 60 हजार रुपये की चोरी
जानकारी के मुताबिक, चोर करीब 15 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर और लगभग 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, चोर काफी पेशेवर लग रहे थे। उन्होंने घर के चार दरवाजों के ताले तोड़े और सीधे उन जगहों पर पहुंचे जहां कीमती सामान रखा था।
हैरानी की बात यह रही कि घर के अन्य सामान को छुआ तक नहीं गया, जिससे शक गहराता है कि चोरों को पहले से जानकारी थी।घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








