Ranchi News: राजधानी रांची में प्रशासन और पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिहर सिंह रोड स्थित एक दुकान पर एक दुकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दुकान से कई सिलिंडर को जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बड़ी मात्रा में गैस की कालाबाजारी को लेकर किया है।
Ranchi News: गैस को मंहगे दामों पर बेचा जाता था
बताते चलें कि पुलिस प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि गैस की बड़े मात्रा में कालाबाजारी हो रही है। इसी दौरान टीम ने आज दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान से टीम ने घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस मिले। इन सिलिंडर से छोटे-छोटे सिलिंडर में गैस भरकर महंगे दामों में बेचा जाता था।
Ranchi News: रिफिलिंग में इस्तेमाल कई सामान बरामद
मौके से रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे मशीन, पाइप और नोजल बरामद किए गए। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी सिलेंडर और उपकरण जब्त कर लिए और अधिकृत एजेंसी को सौंप दिए। अधिकारियों ने इसे बेहद खतरनाक बताया, क्योंकि बिना सुरक्षा मानकों के इस तरह की रिफिलिंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन ने साफ कहा कि यह कानूनन अपराध है और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।













